Last updated on January 26th, 2025 at 04:21 pm
Eden Gardens Pitch Report in Hindi: ईडन गार्डन्स भारत का सबसे पुराना और बड़ा क्रिकेट स्टेडियम है, जो पश्चिम बंगाल के कोलकाता में स्थित है।

इस स्टेडियम में एक साथ करीब 70,000 लोग मैच का लुत्फ उठा सकते हैं। यहां पहला अंतरराष्ट्रीय मैच 5 जनवरी 1934 को भारत और इंग्लैंड के बीच टेस्ट के रूप में खेला गया था। यह मैदान आईपीएल टीम कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) का होम ग्राउंड भी है।
- पहला वनडे मैच : 18 Feb 1987, IND vs PAK
- पहला टेस्ट मैच : 5–8 Jan 1934, IND vs ENG
- पहला T20 मैच : 29 Oct 2011, IND vs ENG
Eden Gardens Pitch Report in Hindi – पिच का मिजाज कैसा है?
ईडन गार्डन्स की पिच को बल्लेबाज और गेंदबाज दोनों के लिए अच्छा माना जाता है। शुरुआत में तेज गेंदबाजों को नई गेंद से स्विंग और उछाल मिलती है। जैसे-जैसे मैच आगे बढ़ता है, पिच धीमी होने लगती है, जिससे स्पिन गेंदबाजों को मदद मिलती है। इस पिच पर बल्लेबाजों को संभलकर खेलना पड़ता है क्योंकि बॉल सीधी आने के बजाय रुककर आती है। टी20 मैचों में इस पिच पर 150-170 रन का स्कोर आमतौर पर प्रतिस्पर्धी माना जाता है।
ये भी पढ़ें: एकदिवसीय में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले टॉप 10 गेंदबाज कौन हैं
Eden Gardens Pitch – Batting or Bowling Pitch?
इस पिच पर बल्लेबाजी और गेंदबाजी में संतुलन है। पहली पारी में बल्लेबाज थोड़ा खुलकर खेल सकते हैं, लेकिन दूसरी पारी में पिच धीमी हो जाती है, जिससे रन बनाना मुश्किल हो सकता है।
- वनडे मैचों में पहली पारी का औसत स्कोर: 241 रन।
- दूसरी पारी का औसत स्कोर: 203 रन।
स्पेशल रिकॉर्ड्स और रोचक बातें
- 1987 विश्व कप का फाइनल इसी मैदान पर खेला गया था।
- रोहित शर्मा ने 2014 में श्रीलंका के खिलाफ 264 रनों की ऐतिहासिक पारी यहीं खेली थी।
- हरभजन सिंह ने 2001 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट में हैट्रिक लेकर इतिहास रचा था।
- सचिन तेंदुलकर ने अपने टेस्ट करियर के 10,000 रन इसी मैदान पर पूरे किए।
Eden Gardens Kolkata Stats
Eden Gardens Kolkata में एकदिवसीय मुकाबलों के आँकड़े
कुल मैच खेले गए | 40 |
पहले बल्लेबाजी करते हुए जीते गए मैच | 23 |
पहले गेंदबाजी करते हुए जीते गए मैच | 16 |
पहली पारी का ऑस्ता स्कोर | 243 |
दूसरी पारी का औसत स्कोर | 200 |
सर्वोच्च टीम स्कोर | 404/5 (50 Ov) IND vs SL |
न्यूनतम टीम स्कोर | 63/10 (39.3 Ov) INDW vs ENGW |
सबसे बड़ा स्कोर जो चेज किया गया | 317/3 (48.1 Ov) IND vs SL |
सबसे कम स्कोर जो डिफेंड किया गया | 195/10 (50 Ov) IND vs RSA |
Eden Gardens Kolkata में टेस्ट मुकाबलों के आँकड़े
कुल मैच | 42 |
पहले बल्लेबाजी करते हुए मैच जीते | 12 |
पहले गेंदबाजी करते हुए मैच जीते | 10 |
प्रथम पारी का औसत स्कोर | 323 |
दूसरी पारी का औसत स्कोर | 314 |
तीसरी पारी का औसत स्कोर | 255 |
चौथी पारी का औसत स्कोर | 143 |
सर्वोच्च टीम स्कोर | 657/7 (178 Ov) IND vs AUS |
न्यूनतम टीम स्कोर | 90/10 (30 Ov) IND vs WI |
Eden Gardens Kolkata में टी20 मुकाबलों के आँकड़े
कुल मैच | 12 |
पहले बल्लेबाजी करते हुएजीते गए | 5 |
पहले गेंदबाजी करते हुए जीते जीते गए | 7 |
पहली पारी का औसत स्कोर | 155 |
दूसरी पारी का औसत स्कोर | 137 |
सर्वोच्च टीम स्कोर | 201/5 (20 Ov) PAK vs BAN |
न्यूनतम टीम स्कोर | 70/10 (15.4 Ov) BAN vs NZ |
सबसे सफल चेज | 162/4 (18.5 Ov) IND vs WI |
सबसे कम स्कोर जो डिफेंड किया गया | 186/5 (20 Ov) IND vs WI |
Eden Gardens Kolkata FAQs
ईडेन गार्डेन्स स्टेडियम किस राज्य में है?
ईडेन गार्डेन्स स्टेडियम पश्चिम बंगाल राज्य के कोलकाता शहर में है।
ईडेन गार्डेन्स स्टेडियम की क्षमता कितनी है?
Cricbuzz के अनुसार इस स्टेडियम की क्षमता लगभग 63 हजार दर्शकों की बैठने की क्षमता है।
क्या कोलकाता की पिच बल्लेबाजी की पिच है?
कोलकाता की पिच बल्लेबाजी के लिए मददगार पिच है लेकिन यह पिच गेंदबाजों को भी मदद करती है।