WPL, Royal Challengers Bengaluru Women vs Mumbai Indians Women Head To Head Records: महिला प्रीमियर लीग में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू और मुंबई इंडियंस की टक्कर हमेशा से क्रिकेट प्रेमियों के लिए खास रही है। मुंबई इंडियंस पहले सीजन की चैंपियन टीम है। वहीं RCB स्मृति मंधाना की कप्तानी में पिछला सीजन जीती थी।
आइए, इस आर्टिकल में RCB-W vs MI-W Head to Head Records को विस्तार से जानते हैं।

RCB-W vs MI-W Head to Head Records : All-Time Records
अब तक इन दोनों टीमों के बीच 5 मैच खेले गए हैं, तीन मैच RCB-W ने जबकि 2 मैच MI-W ने जीता है।
दिनांक | मैदान | परिणाम |
6 मार्च, 2023 | ब्रेबॉर्न स्टेडियम | MI ने 9 विकेट से जीत दर्ज की |
21 मार्च, 2023 | डॉ. डीवाई पाटिल स्पोर्ट्स अकादमी | MI ने 4 विकेट से जीत दर्ज की |
2 मार्च, 2024 | एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम | MI ने 7 विकेट से जीत दर्ज की |
12 मार्च, 2024 | अरुण जेटली स्टेडियम | RCB ने 7 विकेट से जीत दर्ज की |
15 मार्च, 2024 | अरुण जेटली स्टेडियम | RCB ने 5 रन से जीत दर्ज की |
इन दोनों टीमों के बीच खेले गए मुकाबलों में MI-W का औसत स्कोर लगभग 132 रन के आस पास का है जबकि RCB-W का औसत स्कोर 133 रन का है।
RCB-W | Stats | MI-W |
2 | जीत | 3 |
132.2 | औसत रन | 132.8 |
155/10 | सबसे बड़ा स्कोर | 159/1 |
115/3 | सबसे कम स्कोर | 113/10 |
Royal Challengers Bengaluru Women vs Mumbai Indians Women
Highest Score – सबसे बड़ा स्कोर
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू – 155/10
विमेंस प्रीमियर लीग 2023 में 06 मार्च 2023 को यह मुकाबला मुंबई के ब्रेबोर्न स्टेडियम में खेला गया
पहले बल्लेबाजी करते हुए रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की टीम 18.4 ओवरों में 155 रन पर ऑलआउट हो गई। कप्तान स्मृति मंधाना ने 17 गेंदों में 23 रन बनाए, लेकिन अन्य बल्लेबाजों से उन्हें ज्यादा समर्थन नहीं मिला। रिचा घोष (28 रन) और श्रेयंका पाटिल (23 रन) ने कुछ देर तक संघर्ष किया, लेकिन नियमित अंतराल पर विकेट गिरते रहे।
मुंबई के लिए हेली मैथ्यूज ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 4 ओवर में 28 रन देकर 3 विकेट झटके। सायका इशाक ने भी 2 विकेट चटकाए और नताली साइवर और अमेलिया केर ने 2-2 विकेट लेकर बैंगलोर को बड़े स्कोर तक पहुंचने से रोक दिया।
मुंबई इंडियंस – 159/1
लक्ष्य का पीछा करने उतरी मुंबई इंडियंस ने शुरुआत से ही आक्रामक अंदाज अपनाया। हेली मैथ्यूज ने धमाकेदार बल्लेबाजी करते हुए 38 गेंदों में नाबाद 77 रन बनाए। उनकी पारी में 13 चौके और 1 छक्का शामिल था।
नताली साइवर ने भी 29 गेंदों में 55 रनों की नाबाद पारी खेली और टीम को 14.2 ओवर में ही जीत दिला दी। यास्तिका भाटिया ने 19 गेंदों में 23 रन बनाए, जबकि बाकी बल्लेबाजों को बल्लेबाजी करने की जरूरत ही नहीं पड़ी।
बैंगलोर की गेंदबाजी प्रभावहीन रही। प्रीति बोस ने यास्तिका भाटिया का विकेट लिया, लेकिन बाकी गेंदबाज मुंबई की आक्रामक बल्लेबाजी के आगे बेबस नजर आए।
1st Inning | 2nd Inning |
---|---|
रिचा घोष (28 रन) | हेले मैथ्यूज़ (77 रन) |
स्मृति मंधाना (23 रन) | नताली साइवर (55 रन) |
हेली मैथ्यूज (3 विकेट) | प्रीति बोस (1 विकेट) |
Lowest Score – सबसे कम स्कोर
मुंबई इंडियंस – 113/10
मुंबई इंडियंस विमेंस और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर विमेंस के बीच विमेंस प्रीमियर लीग 2024 का यह मुकाबला 12 मार्च 2024 को दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला गया।
मुंबई इंडियंस की पारी शुरुआत से ही लड़खड़ाती हुई नजर आई। हेली मैथ्यूज (26 रन, 23 गेंद) और सजीवन सजना (30 रन, 21 गेंद) ने कुछ संघर्ष जरूर किया, लेकिन एलिसे पेरी की घातक गेंदबाजी के आगे बाकी बल्लेबाज टिक नहीं पाईं।
पेरी ने चार ओवर में मात्र 15 रन देकर 6 विकेट चटकाए और पूरी मुंबई टीम को 19 ओवर में 113 रन पर समेट दिया। उनके साथ सोभना आशा और सोफी मोलिनेक्स ने भी एक-एक विकेट लिया।
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू – 115/3
लक्ष्य का पीछा करने उतरी आरसीबी विमेंस की शुरुआत धीमी रही। कप्तान स्मृति मंधाना (11 रन) और सोफी मोलिनेक्स (9 रन) जल्दी आउट हो गईं। लेकिन इसके बाद एलिसे पेरी ने बल्ले से भी अपना दम दिखाया और 40 रन की नाबाद पारी खेली।
उन्हें रिचा घोष (36 रन, 28 गेंद) का अच्छा साथ मिला, जिन्होंने पारी को तेजी से आगे बढ़ाया। आरसीबी ने 15 ओवर में ही 3 विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया।
मुंबई के लिए गेंदबाजी में शबनीम इस्माइल और हेली मैथ्यूज ने एक-एक विकेट लिया, लेकिन यह टीम को जीत दिलाने के लिए काफी नहीं था। इस मुकाबले में एलिसे पेरी का हरफनमौला प्रदर्शन शानदार रहा, जिन्होंने गेंद और बल्ले से अपनी टीम को जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई।
1st Inning | 2nd Inning |
हेली मैथ्यूज (26 रन) | रिचा घोष (36 रन) |
सजीवन सजना (30 रन) | एलिसे पेरी (40 रन) |
एलिसे पेरी (6 विकेट) | शबनीम इस्माइल (1 विकेट) |
Top Player Performances
Top Run-Scorers: सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज
बल्लेबाजों के प्रदर्शन की बात करें तो RCB-W की एलिसे पेरी ने MI-W के खिलाफ सबसे ज्यादा 192 रन बनाए हैं। जबकि MI-W की हेले मैथ्यूज ने RCB-W के खिलाफ सबसे ज्यादा 168 रन बनाए हैं।
बल्लेबाज | रन |
एलिसे पेरी (RCBW) | 192 |
हेले मैथ्यूज (MIW) | 168 |
नेट साइवर-ब्रंट (MIW) | 128 |
ऋचा घोष (RCBW) | 114 |
यास्तिका भाटिया (MIW) | 103 |
अमेलिया केर (MIW) | 100 |
स्मृति मंधाना (RCBW) | 77 |
जॉर्जिया वेयरहैम (RCBW) | 45 |
सोफी डिवाइन (RCBW) | 39 |
पूजा वस्त्राकर (MIW) | 37 |
Highest Scores
बल्लेबाज | प्रदर्शन |
हेले मैथ्यूज (MIW) | 77* |
एलिस पेरी (RCBW) | 66 |
नैट साइवर-ब्रंट (MIW) | 55* |
एलिस पेरी (RCBW) | 44* |
एमेलिया केर (MIW) | 40* |
एलिस पेरी (RCBW) | 40* |
रिचा घोष (RCBW) | 36* |
हरमनप्रीत कौर (MIW) | 33 |
यास्तिका भाटिया (MIW) | 31 |
एमेलिया केर (MIW) | 31* |
Top Wicket Takers: सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज
इन दोनों टीमों के बीच खेले गए मुकाबलों में RCB-W के लिए सबसे ज्यादा विकेट एलिसे पेरी ने 8 विकेट लिए हैं जबकि MI-W के लिए नेट साइवर-ब्रंट ने सबसे ज्यादा 8 विकेट लिए हैं।
गेंदबाज | विकेट |
एलिसे पेरी (RCBW) | 8 |
नेट साइवर-ब्रंट (MIW) | 8 |
सैका इशाक (MIW) | 6 |
हेले मैथ्यूज (MIW) | 6 |
श्रेयंका पाटिल (RCBW) | 5 |
अमेलिया केर (MIW) | 5 |
पूजा वस्त्राकर (MIW) | 3 |
इस्सी वोंग (MIW) | 3 |
शोभना आशा (RCBW) | 3 |
कनिका आहूजा (RCBW) | 2 |
Best Bowling Figures
गेंदबाज | प्रदर्शन |
एलिसे पेरी (RCBW) | 6/15 |
अमेलिया केर (MIW) | 3/22 |
हेले मैथ्यूज (MIW) | 3/28 |
कनिका आहूजा (RCBW) | 2/5 |
पूजा वस्त्राकर (MIW) | 2/14 |
श्रेयंका पाटिल (RCBW) | 2/16 |
हेले मैथ्यूज (MIW) | 2/18 |
नेट साइवर-ब्रंट (MIW) | 2/18 |
नेट साइवर-ब्रंट (MIW) | 2/24 |
इस्सी वोंग (MIW) | 2/26 |
21 फरवरी 2025 को दोनों टीमों का पहला मुकाबला मुंबई में होगा। यह मैच दोनों टीमों के लिए बेहद महत्वपूर्ण होगा। मुंबई एक बार फिर खिताब की प्रबल दावेदार मानी जा रही है, जबकि RCB इस बार अपना पहला खिताब जीतने की पूरी कोशिश करेगी।
युवा खिलाड़ियों के लिए यह सीजन बेहद खास होगा। मुंबई में यस्तिका भाटिया और सायका इशाक जैसी प्रतिभाएं हैं, तो RCB में दिशा कसत और श्रेयंका पाटिल जैसी युवा खिलाड़ी मौजूद हैं।
क्रिकेट विशेषज्ञों का मानना है कि 2025 का सीजन दोनों टीमों के लिए निर्णायक होगा। मुंबई अपनी मजबूत स्थिति बनाए रखना चाहेगी, जबकि RCB इस बार इतिहास रचने की पूरी कोशिश करेगी। फैंस को एक बार फिर शानदार क्रिकेट देखने को मिल सकता है।