Last updated on January 26th, 2025 at 04:22 pm
Top 10 Batsmen With Highest Number of Sixes for Chennai Super Kings: चेन्नई सुपर किंग्स के लिए सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाज कौन हैं? इस लेख में जानें उन टॉप 10 खिलाड़ियों के नाम जिन्होंने सीएसके के लिए छक्कों की बारिश की है।

चेन्नई सुपर किंग्स के लिए सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले टॉप 10 बल्लेबाज
चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) न केवल आईपीएल की सबसे सफल टीमों में से एक है, बल्कि यह अपनी दमदार बल्लेबाजी और बड़े शॉट्स के लिए भी जानी जाती है। जब बात छक्कों की आती है, तो सीएसके के खिलाड़ियों ने क्रिकेट प्रेमियों को कई यादगार पल दिए हैं। यहां हम बात करेंगे उन 10 बल्लेबाजों की जिन्होंने सीएसके के लिए सबसे ज्यादा छक्के लगाए हैं।
S.no. | खिलाड़ी | मैच | पारी | छक्के |
1 | महेंद्र सिंह धोनी | 234 | 202 | 222 |
2 | सुरेश रैना | 176 | 171 | 180 |
3 | अंबाती रायडू | 90 | 80 | 94 |
4 | ऋतुराज गायकवाड़ | 66 | 65 | 91 |
5 | फाफ डु प्लेसिस | 92 | 86 | 87 |
6 | शिवम दुबे | 41 | 39 | 79 |
7 | रवीन्द्र जाडेजा | 172 | 125 | 73 |
8 | शेन वॉटसन | 43 | 43 | 68 |
9 | मुरली विजय | 70 | 70 | 68 |
10 | ड्वेन स्मिथ | 32 | 32 | 50 |
10. ड्वेन स्मिथ – 50 छक्के
- मैच: 32
- पारी: 32
- छक्के: 50
ड्वेन स्मिथ ने चेन्नई के लिए ज्यादा मैच नहीं खेलें लेकिन सीमित समय के बावजूद चेन्नई के लिए कई यादगार पारियां खेलीं। उनका अटैकिंग अंदाज पावरप्ले में टीम के लिए अहम साबित हुआ।
9. मुरली विजय – 68 छक्के
- मैच: 70
- पारी: 70
- छक्के: 68
मुरली विजय को उनकी 2011 IPL फाइनल में खेली गई शानदार पारी के लिए याद किया जाता है। विजय के छक्के उनकी टाइमिंग और तकनीक का प्रमाण हैं।
8. शेन वॉटसन – 68 छक्के
- मैच: 43
- पारी: 43
- छक्के: 68
शेन वॉटसन ने 2018 के फाइनल में शतक लगाकर CSK को ट्रॉफी दिलाई। उनकी आक्रामक बल्लेबाजी टीम के लिए कई बार मैच विनिंग साबित हुई।
ये भी पढ़ें: जानें किस आईपीएल टीम के सोशल मीडिया पे हैं सबसे ज्यादा फैंस
7. रवींद्र जडेजा – 73 छक्के
- मैच: 172
- पारी: 125
- छक्के: 73
“सर जडेजा” न केवल एक शानदार ऑलराउंडर हैं बल्कि टीम के लिए महत्वपूर्ण मौकों पे छक्के लगाने में भी माहिर हैं। उनके छक्के अक्सर मैच का रुख बदल देते हैं। 2023 आईपीएल फाइनल में उन्होंने जबरदस्त बल्लेबाजी करते हुए चेन्नई को खिताब जिताया था।
6. शिवम दुबे – 79 छक्के
- मैच: 41
- पारी: 39
- छक्के: 79
शिवम दुबे ने अपने छोटे करियर में ही दिखा दिया है कि वह एक बड़े सिक्स हिटर हैं। उनकी ताकतवर शॉट्स देखने लायक होती हैं।
5. फाफ डु प्लेसिस – 87 छक्के
- मैच: 92
- पारी: 86
- छक्के: 87
डु प्लेसिस का स्थिर और आक्रामक बल्लेबाजी का मेल उन्हें खास बनाता है। उन्होंने चेन्नई के लिए कई निर्णायक पारियां खेली हैं।
ये भी पढ़ें: आईपीएल के इतिहास के 10 सर्वोच्च व्यक्तिगत पारियाँ🏏
4. ऋतुराज गायकवाड़ – 91 छक्के
- मैच: 66
- पारी: 65
- छक्के: 91
ऋतुराज गायकवाड़ चेन्नई के लिए उभरते सितारे हैं। उनकी शानदार बल्लेबाजी और बड़े शॉट्स टीम के भविष्य की ताकत हैं।
3. अंबाती रायडू – 94 छक्के
- मैच: 90
- पारी: 80
- छक्के: 94
रायडू अपनी दमदार हिटिंग के लिए जाने जाते हैं। उनके अनुभव और संयम ने CSK को कई मुश्किल हालातों से उबारा है।
2. सुरेश रैना – 180 छक्के
- मैच: 176
- पारी: 171
- छक्के: 180
“Mr. IPL” के नाम से मशहूर सुरेश रैना ने चेन्नई को कई जीत दिलाई है। सुरेश रैना ने मध्यक्रम में बल्लेबाजी करते हुए हमेशा टीम को संकट से उबारा। 2014 के प्लेऑफ में उनकी विस्फोटक पारी ने उन्हें खास पहचान दिलाई।
1. महेंद्र सिंह धोनी – 222 छक्के
- मैच: 234
- पारी: 202
- छक्के: 222
चेन्नई सुपर किंग्स के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी न केवल टीम के सबसे बड़े फिनिशर हैं बल्कि सबसे ज्यादा छक्के मारने वाले बल्लेबाज भी हैं। उनकी कूलनेस और दमदार हिटिंग आज भी फैंस को मंत्रमुग्ध कर देती है।
चेन्नई सुपर किंग्स का हर बल्लेबाज टीम के लिए खास है, लेकिन जब छक्कों की बात आती है, तो ये टॉप 10 खिलाड़ी सीएसके की ताकत साबित होते हैं। सुरेश रैना और महेंद्र सिंह धोनी जैसे दिग्गजों की छक्के मारने की कला और उनकी कप्तानी ने टीम को आईपीएल की सबसे सफल फ्रेंचाइज़ी में बदल दिया।
आने वाले सीज़न में यह देखना दिलचस्प होगा कि कौन से नए खिलाड़ी इस सूची में जगह बनाते हैं और सीएसके के लिए छक्कों की संख्या बढ़ाते हैं।