Last updated on January 26th, 2025 at 04:22 pm
Top 15 Highest Team Scores in T20 International Cricket : चलिए आज इस लेख में हम जानते हैं की टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट (T20I) में टीम के सबसे बड़े स्कोर के बारे में।

एक मैच में बड़ा स्कोर उस टीम की आक्रामक बल्लेबाजी क्षमता और मैच के तेज-तर्रार प्रारूप को दर्शाता है। ये लेख लिखे जाने तक (दिसंबर 2024) ये रिकार्ड ज़िम्बाब्वे के नाम है, उनके द्वारा बनाया गया 344/4 का स्कोर इस फॉर्मेट में अब तक का सबसे बड़ा स्कोर है। आइए, ऐसे ही ऐतिहासिक प्रदर्शनों पर एक नजर डालते हैं।
Top 15 Highest Team Scores in T20 International Cricket

1. ज़िम्बाब्वे – 344/4 vs गाम्बिया
23 अक्टूबर 2024 को नैरोबी के रुआराका स्पोर्ट्स क्लब ग्राउंड पर ज़िम्बाब्वे ने गाम्बिया के खिलाफ एक ऐतिहासिक स्कोर बनाया। ज़िम्बाब्वे की आक्रामक बल्लेबाजी ने गाम्बिया को बैकफुट पर धकेल दिया और 344/4 का विशाल स्कोर खड़ा किया।
2. नेपाल – 314/3 vs मंगोलिया
27 सितंबर 2023 को हांगझोउ में नेपाल ने मंगोलिया के खिलाफ 314/3 का स्कोर बनाया। इस मैच में नेपाल के शीर्ष क्रम ने बेहतरीन प्रदर्शन किया और गेंदबाजों को कोई मौका नहीं दिया।
3. भारत – 297/6 vs बांग्लादेश
12 अक्टूबर 2024 को हैदराबाद के राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में भारत ने बांग्लादेश के खिलाफ 297/6 का बड़ा स्कोर बनाया। भारत के बल्लेबाजों ने इस मैच में अपनी ताकत का प्रदर्शन किया और बांग्लादेश को कड़ी चुनौती दी।
4. ज़िम्बाब्वे – 286/5 vs सेशेल्स
19 अक्टूबर 2024 को ज़िम्बाब्वे ने सेशेल्स के खिलाफ नैरोबी में 286/5 का स्कोर बनाया।
5. भारत – 283/1 vs साउथ अफ्रीका
15 नवंबर 2024 को जोहान्सबर्ग के वांडरर्स स्टेडियम में भारत ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ 283/1 का स्कोर बनाया।
6. अफगानिस्तान – 278/3 vs आयरलैंड
23 फरवरी 2019 को देहरादून के राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में अफगानिस्तान ने आयरलैंड के खिलाफ 278/3 का स्कोर खड़ा किया।
7. चेक गणराज्य – 278/4 vs तुर्की
30 अगस्त 2019 को चेक गणराज्य ने तुर्की के खिलाफ 278/4 का स्कोर बनाया। यह मैच मोआरा व्लासीई क्रिकेट ग्राउंड में खेला गया, जिसमें चेक गणराज्य के बल्लेबाजों ने बेहतरीन प्रदर्शन किया।
ये भी पढ़ें – बे ओवल माउंट माउंगानुई की पिच रिपोर्ट
8. नाइजीरिया – 271/4 vs आइवरी कोस्ट
24 नवंबर 2024 को अबुजा में नाइजीरिया ने आइवरी कोस्ट के खिलाफ 271/4 का स्कोर बनाया।
9. मलेशिया – 268/4 vs थाईलैंड
2 अक्टूबर 2023 को हांगझोउ में मलेशिया ने थाईलैंड के खिलाफ 268/4 का स्कोर बनाया।
10. इंग्लैंड – 267/3 vs वेस्ट इंडीज
19 दिसंबर 2023 को त्रिनिदाद के ब्रायन लारा स्टेडियम में इंग्लैंड ने वेस्ट इंडीज के खिलाफ 267/3 का स्कोर बनाया।
11. ऑस्ट्रेलिया – 263/3 vs श्रीलंका
6 सितंबर 2016 को पालेकेले में ऑस्ट्रेलिया ने श्रीलंका के खिलाफ 263/3 का स्कोर खड़ा किया।
12. श्रीलंका – 260/6 vs केन्या
14 सितंबर 2007 को जोहान्सबर्ग के वांडरर्स स्टेडियम में श्रीलंका ने केन्या के खिलाफ 260/6 का स्कोर बनाया।
13. भारत – 260/5 vs श्रीलंका
22 दिसंबर 2017 को इंदौर के होल्कर क्रिकेट स्टेडियम में भारत ने श्रीलंका के खिलाफ 260/5 का स्कोर बनाया।
14. साउथ अफ्रीका – 259/4 vs वेस्ट इंडीज
26 मार्च 2023 को साउथ अफ्रीका ने सेंचुरियन के सुपरस्पोर्ट पार्क में वेस्ट इंडीज के खिलाफ 259/4 का स्कोर बनाया।
15. चेक गणराज्य – 258/2 vs बुल्गारिया
12 मई 2022 को मोआरा व्लासीई क्रिकेट ग्राउंड में चेक गणराज्य ने बुल्गारिया के खिलाफ 258/2 का स्कोर खड़ा किया।